सिराथू: करेंटी में सड़क किनारे खड़े ट्रक में कंटेनर भिड़ा, केबिन में फंसे चालक को हाईड्रोनिक मशीन से निकाला गया
कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी में शुक्रवार देर रात एक कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गया।घटना में कंटेनर का चालक अपनी ही गाड़ी के केबिन में फंस गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने हाईड्रोनिक मशीन बुलवाकर किसी तरह से फंसे हुए चालक को बाहर निकाला है।गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया है जहाँ शनिवार को भी उसका इलाज हुवा है।