सिराथू: रसूलपुर भड़रा की अनुष्का सिंह ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में हासिल किया सेकंड टॉप स्थान, बनना चाहती हैं IAS अधिकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित हुए हैं।12वीं कक्षा की जिला टॉपर अनुष्का सिंह ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।अनुष्का सिंह रसूलपुर भड़रा गांव की रहने वाली है जिनके पिता अखिलेश प्रताप सिंह फौज में तैनात है।बातचीत के दौरान अनुष्का सिंह ने बताया कि उनका पूरा रोड मैप तैयार है आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।