सिराथू: कनवार में ट्रेन की खिड़की के पास बैठा युवक ट्रेन से गिरकर घायल, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल किया गया रेफर
सैनी थाना क्षेत्र के कनवार बॉर्डर के पास शनिवार दोपहर एक युवक के ट्रेन से गिर गया है जो गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि फतेहपुर के काथू गांव का रहने वाला कीरथ यादव ट्रेन की खिड़की के पास बैठा था। नींद की झपकी आ गई और वह ट्रेन से नीचे गिर गया।ट्रेन रोककर उसे अस्पताल भेजा गया।हालत गंभीर देखकर प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल भेजा गया है।