राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने से धरातल पर राजस्व विभाग का कामकाज बाधित हो रहा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी विगत 11 फरवरी से हड़ताल पर हैं। करीब तीन महीने से राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर डटे रहने से राजस्व विभाग से जुड़ा कार्य बाधित है।