गभाना: क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और 1.75 लाख रुपये ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
गभाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक आरोपी दो वर्ष तक उसका शोषण करता रहा और करीब एक लाख 75 हजार रुपये नकद के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले लिए।