गुना: ग्राम पंचायत चकलोडा विष्णुपुरा में टूटे तार, चपेट में आई दो गायों की करंट से दर्दनाक मौत, लापरवाही का लोगो ने आरोप लगाया
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना के ग्राम पंचायत चकलोड़ा विष्णुपुरा में 1 जुलाई सुबह दो गायों की करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर लापरवाही के बिजली कंपनी पर आरोप लगाए है। ग्रामीण बोले टूटे तारो से दो गाय चपेट में आ गई मौके पर तड़प तड़प कर मौत हो गई। पूर्व में भी टूटे तारों के मेंटेनेंस के लिए सूचना किया लोगों ने गंभीर लापरवाही बताई है।