कटरा: कटरा में बागमती नदी का जलस्तर घटा, 14 पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा, 500 घरों में घुसा पानी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 9 बजे मिली अपडेट के अनुसार बागमती नदी के जलस्तर में आंशिक कमी के बावजूद उत्तरी हिस्से की 14 पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क बंद है। बाढ़ का पानी बकुची, नवादा, पतारी, अंदामा, गंगेया माधोपुर, भवानीपुर, बलुआ, चंदौली, नवादा परती टोला समेत अन्य गांवों के करीब पांच सौ घरों में घुस गया है।