जतारा: रामनगर:टैक्सी-पिकअप की टक्कर, दो महिलाएं घायल
झांसी-टीकमगढ़ हाइवे पर दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के पास रात करीब 9 बजे टैक्सी और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं से जा टकराई। हादसे में दोनों महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।