कोंडागांव: कोंडागांव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई, आदिम जाति तथा अनु. जाति विकास विभाग को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा कोंडागांव ने दैनिक वेतन और आकस्मिक निधि पर काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर आवाज उठाई है। संघ ने आज बुधवार दोपहर 3 बजे आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को विस्तार से बताया है।