ललितपुर: मसौरा बैरियर स्थित एक चाय की दुकान पर दबंगों ने तीन लोगों के साथ तमंचे की बट और लोहे की रॉड से की मारपीट
मसौरा बैरियर के पास मंगलवार रात्रि के समय लगभग आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा पिता पुत्र सहित तीन लोगों के साथ तमंचे की बट एवं लोहे की राॅड से जमकर मारपीट करने के आरोप लगे हैं। उक्त मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।