कैंपियरगंज: हाईवे पर कंपनी के वाहन ने दंपती को रौंदा, गोरखपुर से फरेंदा जा रहे थे, तीन बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया
गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीपीगंज के भगवानपुर ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की जान चली गई। हाईवे बना रही पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी के वाहन ने गोरखपुर से फरेंदा जा रही बाइक को टक्कर मारी थी। मृतकों की पहचान पीपीगंज के मखनहा ग्रामसभा के रबेलिया टोला निवासी राजू यादव (35) और उनकी पत्नी रंभा देवी के तौर पर हुई है।