बिहटा: बकपुर गांव में पूर्व मुखिया की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे तेजस्वी यादव, दी श्रद्धांजलि
Bihta, Patna | Apr 11, 2026 बिहटा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बकपुर गांव में पूर्व मुखिया अंजारूल हक के श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पहुंचे। इस दौरान प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व मुखिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। मामला शनिवार की शाम 4:15 के करीब की बताई जा रही है। इस मौके पर गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।