जहानाबाद: जहानाबाद लोक सभा चुनाव में एक नए प्रत्यासी ने ठोकी ताल, जॉब गारंटी होगी मुख्य मुद्दा
लोक सभा चुनाव 2024 इस बार जहानाबाद के लिए बेहद खास होने बाला है। कई अलग,अलग, निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहें हैं। अपनी चुनावी मुद्दों से लोगों को अवगत करा रहें हैं। एक नए युवा निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक दांगी का नाम इसमें जुट गया है। एक निजी सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने कहा, अगर हम जीतते हैं तो रोजगार हमारी प्राथमिकता होगी।