सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में हथियार के बल पर युवक से ₹20 हजार की लूट, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से सनसनी फैल गई। लरहा गांव के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर नगर पंचायत वार्ड ग्यारह निवासी मोहम्मद लोली से बीस हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने डायल एक सौ बारह पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।