चित्तौड़गढ़: शहर में पुलिस पर पथराव करने वाले तीन वांछित आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है
दो साल पहले शहर चित्तौड़गढ़ में हुए रतन सोनी हत्याकांड मामले में पुलिस जाप्ता पर पथराव कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में तीन वांछित अपराधियों को कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। तीनों आरोपियों को टॉप टेन वांछित अपराधियों में चयनित किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके पूरे मामले की जानकारी दी है।