चित्तौड़गढ़: DRD सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र पुरोहित ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और जिले में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओ आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। एडीएम ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्बाध बिजली सप्लाई करने,मनरेगा में लेबर बढ़ाने, मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी निर्देशित किया।