चित्तौड़गढ़: भरत बाग में भारतीय जनता पार्टी के नेता दिनेश कोदली के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कार्यक्रम का आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के अनुसूचित जाति मंच प्रदेश महामंत्री दिनेश कोदली के आकस्मिक निधन पर मंच की चित्तौड़गढ़ शाखा द्वारा स्थानीय भरत बाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजन ने दिनेश कोदली के व्यवहार, सामाजिक सेवा, भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए जनसेवा का उल्लेख किया, दो मिनिट का मौन रख भी रखा गया ।