चित्तौड़गढ़: रतन सोनी हत्याकांड के 2 साल बाद फ्लैग मार्च पर पथराव के मामले में कोतवाली पुलिस की पहली कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने रतन सोनी हत्याकांड के दो साल बाद पुलिस पर पथराव के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 31 मई 2022 को उक्त हत्याकांड के बाद 1 जून को शहर में अशांति पैदा हो गई। लोहार मोहल्ले में पुलिस के फ्लैग मार्च पर 15-20 लोगों द्वारा पथराव किया गया। मामले में पुलिस ने अल्ताफ, शब्बीर और इकबाल को गिरफ्तार कर लिया।