पीपली गांव में घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाने का मामला सामने आया, कार जलकर हुई राख, मामला दर्ज
खैरथल तिजारा जिले के पीपली गांव में घर के बाहर खड़ी एक कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। इसमें कार जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित श्रीनिवास योगी ने सोमवार सुबह 9:00 बजे बताया की घटना में कार जल कर राख हो गई। इसमें विक्रम जाट और योगेश मेघवाल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।