मंझनपुर: साइबर टीम कौशाम्बी ने विद्यालय के छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
शासन एवं पुलिस मुख्यालय लखनऊ के आदेशें के अनुपालन के क्रम में एसपी बृजेश कुमार श्रीवस्तव के निर्देशन में गुरुवार को समय 1 बजे ओसा श्री दुर्गा देवी इण्टर कॉलेज में साइबर थाना कौशाम्बी द्वारा साइबर अपराध/साइबर ठगी के बारे में कार्यशाला आयोजित कर विद्यालय के बच्चों को जागरुक किया गया, एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।