मंझनपुर: जिलाधिकारी ने मंझनपुर जिला अस्पताल, बस डिपो एवं टैम्पो स्टैण्ड का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल, बस डिपो एवं टैम्पो स्टैण्ड का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण किया। इमरजेन्सी वार्ड के निरीक्षण के दौरान वहॉ तैनात चिकित्सक जे0आर0 अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।