मंझनपुर: कोर्रई के पास कार सवार ने ट्रैक्टर और बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार का पैर टूटा, भेजा गया मेडिकल कॉलेज
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रई के पास गुरुवार को समय 1 बजे कार सवार ने सिराथू की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर और एक बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति का पैर टूट गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार काफी स्पीड में था और वह मंझनपुर की तरफ से सिराथू की तरफ जा रहा था। तभी हादसा हुआ है। हादसा देखकर मौके से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।