मंझनपुर: मंझनपुर नगर पालिका ऑफिस के सामने तेज रफ्तार बाइक स्कार्पियो से टकराई, तीन युवक घायल होकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका ऑफिस के सामने गुरुवार को समय 2 बजे एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से स्कार्पियो में टकरा गई। जिसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक सवार युवक करारी इलाके के रहने वाले थे वह मंझनपुर आए हुए थे वापस लौटते समय हादसा हुआ है। तीनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है