नरकटियागंज के हरदिया वार्ड संख्या 19 निवासी एक महिला ने पूर्व के विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित महिला रेखा देवी ने बताया है कि उसके पति घर पर नहीं थे। जिसका फायदा उठाकर गौरी सेठ, उसके पति विजय कुमार, विक्की कुमार, विकास कुमार तथा हर्षित कुमार महिला के दरवाजे पर पहुंचकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे।