प्रतापगढ़: विशेष अनुमति से रात में हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों के पहुंचने के बाद पूरी हुई प्रक्रिया
चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जिला अस्पताल में देर रात तक गतिविधियां जारी रहीं। हादसे में मृत घनश्याम भाई के परिजन सोमवार देर शाम प्रतापगढ़ पहुंचे, जिसके बाद प्रशासन की विशेष अनुमति से रात में ही जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सामान्यतः रात में पोस्टमार्टम नहीं किए जाते हैं, लेकिन परिज