बांसगांव: धस्का पावर हाउस के पास लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख, किसानों को हुआ भारी नुकसान
कौड़ीराम क्षेत्र में मंगलवार को धस्का पावर हाउस के पास अचानक आग लग गई। इस घटना में करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैली और देखते ही देखते आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।