सहारनपुर: नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा, बैलेट से चुनाव ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को देंगे जवाब
नगर विधायक जेवी जैन शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे को जेवी जैन डिग्री कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से होने वाला यह चुनाव ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम हो या बैलेट पेपर, हर जगह जनता भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दे रही है और पार्टी की नीतियों का समर्थन कर रही है।