कैसरगंज: कैसरगंज में मानक विहीन कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान किए गए सील
कैसरगंज, इलाके में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच और छापेमारी अभियान के तहत को उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। संयुक्त टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव, फायर विभाग की टीम तथा नगर पंचायत कैसरगंज के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।