फतेेहपुर: फतेहपुर-रामनगर रोड पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा, सैकड़ों कांवड़ियों का जत्था महादेवा रवाना
हर-हर महादेव के जयकारों से रविवार को फतेहपुर-रामनगर रोड गूंज उठा। फतेहपुर क्षेत्र से सैकड़ों कांवड़ यात्री भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए महादेवा रवाना हुए। कांवड़ियों का एक बड़ा जत्था फतेहपुर से रामनगर रोड की ओर बढ़ता दिखाई दिया। कंधों पर कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ के जयकारे लिए शिवभक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ रहे थे।