मदुदाबाद पंचायत के वार्ड 11 में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। जानकारी शनिवार की सुबह करीब 11:02 बजे ग्रामीणों ने दी।सभी ज़ख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में कराया गया। पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है।