कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'म्यूल अकाउंट' धारक 2 आरोपियों को BMW बाइक सहित किया गिरफ्तार
कोण्डागांव पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 'म्यूल अकाउंट' (Mule Account) से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खातों में कुल 72 लाख रुपये से अधिक का अवैध लेनदेन पाया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परमेश मरकाम उम्र 21वर्ष, निवासी रांधना, और दसरू कांगे उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदाबेड़ा, बड़े डोंगर शामिल..