कोंडागांव: कोंडागांव में 25 अक्टूबर को नहाए खाए के साथ शुरू होगा 4 दिवसीय छठ पर्व, बंधा तालाब तट पर दिखी तैयारी की झलक
25 अक्टूबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारी को लेकर नगर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आज गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर के बंधा तालाब तट पर छठ पूजा की तैयारी की झलक दिखाई दी। बताया जा रहा है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बंधा तालाब में संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर) और उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर) के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु...