बारां: भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया
Baran, Baran | Feb 4, 2026 भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अमृत छजावा के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर से वार्ता कर ज्ञापन दिया। एक लाख 26 हजार किसानों को आपदा राहत का पैसा मिल गया है और शेष किसानों को मुआवजा शीघ्र दिलाने का जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया। साथ ही परवन वृहद सिंचाई परियोजना का कार्य धीमी गति से चल रहा है।