बारां: जिला कलेक्ट्रेट से जन जागरूकता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, बाल विवाह रोकथाम का संदेश दिया गया
Baran, Baran | Feb 4, 2026 बाल अधिकारिता विभाग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, सृष्टि सेवा समिति जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जन जागरूकता रथ यात्रा की शुरूआत की। बाल विवाह की रोकथाम को लेकर 100 दिन के विशेष अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर रथ यात्रा की शुरूआत की।