पंचकूला: पिंजौर में लोगों को पुलिस के नाम से आ रही कॉल में बोला जा रहा: बेटा रेप केस में फंसा है, कर रहे लाखों रुपए की डिमांड
पिंजौर शहर में लोगों के पास पुलिस के नाम से फ्रॉड कॉल आ रही जिसमें बोला जा रहा है कि आपका बेटा रेप केस में पकड़ा गया है और छुड़ाने के लिए ₹5 से 10 लाख दो। जो भी नंबर से कॉल आती है उस नंबर से दोबारा कॉल नहीं आती है। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आ रही है।