पंचकूला: पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन बिश्नोई ने जनसंपर्क अभियान के तहत माता मनसा देवी में लोगों की समस्याओं को सुना
पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चंद्र मोहन बिश्नोई ने माता मनसा देवी में जनसंपर्क अभियान के तहत गांधी कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर भारी संख्या में कॉलोनी निवासियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। चंद्र मोहन बिश्नोई ने कहा हरियाणा में भाजपा ने नाकामियों को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री बदला है।