पंचकूला: सेक्टर 11-15 चौक शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, दी श्रद्धांजलि
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज शहीद भगत सिंह जागृति मंच पंचकूला द्वारा शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंचकुला के सेक्टर 11-15 के चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर शहीदों के बलिदान को सलामी दी और उनकी महानता को याद किया। इस मंच के माध्यम से युवाओं को भी शहीदों की जीवनी को पढ़ने की अपील की।