पंचकूला: कांग्रेस पार्षद अक्षय दीप चौधरी ने अपने वार्ड नम्बर 17 की समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को मांगपत्र सौंपा
कांग्रेस पार्षद अक्षय दीप चौधरी ने अपने वार्ड नम्बर 17 की समस्याओं को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सेक्टर 17 में मांगपत्र सौंपा। पार्षद ने अपने वार्ड में आ रही समस्याओं और कुछ कामों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को माँग पत्र दिया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने इन समस्याओं और कामों का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।