पंचकूला: सेक्टर-6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए लोगों से की अपील
सेक्टर-6 पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक ने होली के पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए लोगों से अपील की है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने, शराब पीने के बाद दुर्व्यवहार, छेड़खानी करने, जबरदस्ती डोनेशन लेने और ध्वनि प्रदूषण जैसी संभावित समस्याओं को देखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।