अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका से की अभद्रता, पुलिसकर्मियों से भी उलझा
बरौआ के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का मामला, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शिवपुरी। ग्राम बरौआ स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में एक अतिथि शिक्षक द्वारा शिक्षिका के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अतिथि शिक्षक मुकेश रावत पिछले कई दिनों से शिक्षिका को परेशान कर रहा था।
बताया जा रहा है कि बुधवार को भी अतिथि शिक्षक ने शिक्षिका के साथ कथित रूप से अभद्रता की। इसके बाद शिक्षिका की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी अतिथि शिक्षक को थाने ले जाने लगे, इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों से भी उलझ गया और हाथापाई की स्थिति बन गई।
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अतिथि शिक्षक और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है।
फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। शिक्षिका की शिकायत और पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Part 6