मसूरी में UKD का बड़ा ऐलान: सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
मसूरी में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की पत्रकार वार्ता में पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की। UKD ने राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और छोटे क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर अभियान चलाने की बात कही।
कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने पलायन, बेरोजगारी और भू-कानून को प्रमुख मुद्दा बताते हुए इन पर केंद्रित दृष्टि पत्र लाने की बात कही।
वार्ता के दौरान भाजपा पर जमीनों से जुड़े मुद्दों को लेकर आरोप लगाए गए। वहीं आशुतोष नेगी की ओर से UKD को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी पार्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
मसूरी विधानसभा सीट के संभावित प्रत्याशी को लेकर भी पार्टी की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई।
#Mussoorie #Uttarakhand #UKD #UttarakhandPolitics #2027Election UttarakhandKrantiDal