शाजापुर: जेठडा में एक व्यक्ति के साथ पिता-पुत्र ने की मारपीट, शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी
शुजालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जेठडा में एक व्यक्ति के साथ पिता पुत्र ने की मारपीट शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। शुक्रवार को शाम 5:बजेघायल के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि नरदेश सेन पिता कांता प्रसाद सेन की मां के साथ पड़ोसी महिला विवाद कर रही थी। नरदेश सेन समझाने के लिए गया। इस दौरान पड़ोसी महिला के पति और पुत्र ने नरदेश सेन को घायल कर दिया।