शाजापुर: शाजापुर के मां राज राजेश्वरी मंदिर परिसर में दो सगे भाइयों ने दिखाई अनूठी कला, कागज पर बनाया माँ का चित्र
शाजापुर के मां राजराजेश्वरी मंदिर में शुक्रवार शाम 4:00 बजे दो सगे भाइयों ने अनूठी कला दिखाई। उन्होंने मंदिर परिसर में देखते ही देखते कुछ मिनट में कागज पर माँ राज राजेश्वरी का आकर्षक चित्र बनाया। जिसे देखकर मौजूद लोगों ने दोनों भाइयों की जमकर तारीफ की। चित्र बनाने वाले पवन और नितिन जाटव ने बताया कि चित्रकला का उनको शौक है और वह चित्र बनाकर अभ्यास करते है।