शाजापुर: शाजापुर के मीरकला बिजासन मंदिर क्षेत्र से निकाला गया माता की प्रतिमा विसर्जन और ज्वारे का चल समारोह जुलूस
शाजापुर के मीरकला बाजार बिजासन मंदिर क्षेत्र से शुक्रवार शाम 5 बजे मूर्ति विसर्जन एवं जवारे का चल समारोह निकाला गया। इस चल समारोह में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल रहे। महिलाओं ने चल समारोह के दौरान भजन गाए और जमकर नृत्य भी किया। यह चल समारोह शाजापुर के मीरकला बाजार, बड़ा चौक सहित प्रमुख मार्गो से गुजरा। कई जगह लोगों द्वारा माता की पूजन आरती की गई।