समग्र चेतना की खबर का असर: जलभराव से घिरे मोहनपुर ग्रंट पहुंचे विधायक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मोहम्मदी। मोहनपुर ग्रंट नंबर-03 की बंगाली कॉलोनी में जलभराव और ग्रामीणों की परेशानी को लेकर प्रकाशित समग्र चेतना की खबर का असर दिखाई दिया। मामले की जानकारी के बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह स्वयं गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
मौके पर एसडीएम, चिकित्सकीय टीम व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ने जलनिकासी, राहत कार्य और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया तथा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभावित 55 परिवारों को तिरपाल, राशन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। विधायक ने अधिकारियों को राहत कार्यों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विधायक के निर्देशन में प्रशासनिक अमला हरकत में आया और राहत कार्य शुरू कराए गए।