मोहम्मदी में सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग का विशेष शिविर
मोहम्मदी ब्लॉक परिसर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन, शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। विभागीय कर्मचारियों ने पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी जागरूक किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।