गुन्नौर: गांव गढ़िया में अज्ञात चोर दीवार कूदकर किसान के घर में दाखिल हुए, नगदी, जेवर, कपड़े आदि सामान किया चोरी
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी कल्यान सिंह का मकान बीच गांव में बना हुआ है। पीड़ित कल्यान सिंह और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे।गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात को दीवार कूद कर कल्यान सिंह के घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर बक्से में रखी 6 हजार रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवर कपड़े चोरी कर लिए।