पुपरी: बल्हा मकसूदन गांव में पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी व चालक जख्मी
बल्हा मकसूदन गांव में मारपीट के मामले में गुरुवार को 3 बजे दिन में जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें पीएसआई हीरा भारती, पुलिस बल सविता कुमारी, राम राजन कुमार व चालक गुड्डू कुमार जख्मी हो गया। सभी जख्मी का इलाज पुपरी पीएचसी में किया गया। पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।