मलिहाबाद: बहरौरा में एक घर से नकदी और जेवरात ले गए चोर, पीड़िता ने माल पुलिस से की शिकायत
माल थाना अंतर्गत क्षेत्र के बहरौरा में चोरों के द्वारा घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया। इस मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। चोरों ने नगदी और जेवरात पर हाथ साफ किया है जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस फोर्स मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है।