मलिहाबाद: माल में भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
माल मे भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान वहां पर माल थाने की पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों को लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान के लिए प्रेरित किया गया और उनसे अपील की गई कि वह अन्य लोगों को भी जागरूक करें। काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस जागरूकता रैली में देखने को मिली।